शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी हिमांशु मोगा के मोबाइल को हैक कर खाते से सात लाख रुपया निकाल लिए गए।
उन्होंने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि दो अक्तूबर को मोबाइल हैक किया गया। तब कस्टमर केयर पर कॉल की। इसके बाद जानकारी लेकर फोन को करीब 20 मिनट बाद चालू कर दिया। फोन चालू होते ही एक मेसेज आया। पता चला कि उनके खाते से सात बार में 7,01,617 रुपये यूपीआई से ट्रांजक्शन कर लिए गए। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज के बाद जांच शुरू कर दी गई है। संवाद