फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीजे कोर्ट के लिए सात एकड़ जमीन शासन से स्वीकृत

Sat, 03 Aug 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलहर। अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) न्यायालय के निर्माण के लिए शासन ने सात एकड़ जमीन के लिए स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला जज भानुदेव शर्मा ने यह जानकारी दी।
भानुदेव शर्मा ने बताया कि न्यायालय के लिए सात एकड़ भूमि चिह्नित कर हाईकोर्ट को उसकी संस्तुति का प्रस्ताव भेजा गया था। बाद में हाईकोर्ट से भेजे गए इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल गई। अब एडीजे कोर्ट के लिए भूमि की जरूरत पूरी होने के साथ ही आगे की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन मनोज कुमार यादव ने अधिवक्ताओं से बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। बार काउंसिल के सदस्य श्रीश मल्होत्रा ने कहा कि अधिवक्ता ध्यान रखें कि समाज में उनकी इज्जत उनके ज्ञान से होती है। बार के नवनिर्वाचित महामंत्री राजीव सिंह चौहान ने जिला जज को कई समस्याएं बताकर उनके निस्तारण की मांग की। सेंट्रल बार के अध्यक्ष नारायण दत्त त्रिपाठी व महासचिव राजीव शर्मा ने संगठन को गतिशील बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व, मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सिविल जज सहित अन्य अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अंजलि गंगवार, एसडीएम न्यायिक जीत सिंह, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी व पूनम मधुकर, सीओ प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। अंत में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें