फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक दिन की बची मोहलत, कल से 200 भवनों पर चल सकती है जेसीबी

Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे करीब 200 भवनों पर बुधवार से जेसीबी चलनी शुरू हो सकती है। वहीं व्यापारियों ने सोमवार को डीएम से मिलकर मार्च तक का समय देने की मांग की। हालांकि प्रशासन ने देर शाम तक कार्रवाई के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

कॉरिडोर परियोजना के तहत मैनपुरी के वेबर से लेकर पीलीभीत तक नेशनल हाईवे 730 का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए आईसीटी संस्था को नामित किया गया है। मार्च 2024 तक कार्य पूरा करना है, लेकिन खुदागंज क्षेत्र में करीब दो सौ भवन बाधक बन रहे हैं। प्रशासन की ओर से पहले कई बार सूचित करने के साथ ही मुनादी भी कराई जा चुकी है। प्रशासन ने नोटिस चस्पा करने के साथ ही 13 फरवरी तक निर्माण हटा लेने चेतावनी दी थी। इस मामले में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खुदागंज के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि उन्हें मार्च तक का समय दिया जाए। व्यापारियों का कहना है कि चौड़ीकरण होने से व्यापारियों का कार्य प्रभावित हो रहा है। कुछ समय दिया जाए ताकि वे लोग अन्य स्थान पर व्यवस्था कर लें। व्यापारियाें के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत व्यापारियों के मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है। उनका भुगतान पहले किया जाना चाहिए। डीएम ने व्यापारियों को नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के पास भेज दिया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, महामंत्री विश्वमोहन बंसल, कोषाध्यक्ष मिर्जा राशिद बेग, तालिब अली, निशांत, ओमप्रकाश, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
खुदागंज में कुछ लोग भूमि अधिग्रहण के लिए होली तक का समय मांग रहे हैं। इससे प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। अब प्रशासन को इसमें निर्णय लेना है।
- अमन त्रिगुण, परियोजना निदेशक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

प्रशासन की ओर से मंगलवार तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें