फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को भेजे आपत्तिजनक मेसेज...घर से उठा ले जाने की धमकी

Wed, 31 Jan 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के फेसबुक अकाउंट पर पड़ोसी युवक ने आपत्तिजनक मैसेज और अश्लील फोटो भेज दिए। विरोध पर किशोरी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता एसपी से मिली तब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के फेसबुक अकाउंट पर युवक ने आपत्तिजनक मैसेज व अश्लील फोटो भेज दिए। इतने पर मन नहीं भरा तो अश्लील फोटो दिखाकर परेशान करना शुरू कर दिया। किशोरी ने परिजन को पूरी जानकारी दी तब 15 दिसंबर को थाना सदर बाजार में तहरीर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। इधर, किशोरी की मां आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी देव कुमार ने गाली-गलौज कर उसे धमकाया। बेटी को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की चेतावनी दी। डरी-सहमी पीड़िता और उसकी मां ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फेसबुक आईडी कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा है। साइबर सेल की मदद से उसकी पहचान कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें