एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव ने कहा है कि जो लोग भूकंप पीड़ितों को आर्थिक मदद देना चाहते हैं, वे लखनऊ में देय चेक या ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम बनवाकर मुख्यमंत्री कार्यालय लेखा अनुभाग-2, तृतीय तल, एनेक्सी, लखनऊ के पते पर भेज सकते हैं। सेंट्रल बैंक लखनऊ कैंट शाखा के खाता संख्या 1378820696 में नगद सहायता धनराशि हस्तांतरित की जा सकती है।