फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेकार हो रहे 12 लाख रुपये के सेल्फी प्वाइंट

Mon, 18 Dec 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहाल ओवरब्रिज पर बने सेल्फी प्वाइंट में सूख चुके पौधे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 12 लाख रुपये खर्च कर शहर के तमाम स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट देखरेख के अभाव में बेकार हो रहे हैं। अब यहां सेल्फी तो दूर कोई झांकने तक नहीं आता। कई जगह तो इस जगह का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाउनहाल ओवरब्रिज के पास नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन को इंगित करते हुए गांधी जी का चश्मा बनाकर सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया था। शुरुआती दिनों में यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा लेकिन अब यहां रखे गमलों के पौधे सूख गए हैं। गांधी जी का चश्मा भी धूल फांक रहा है। इसी तरह से टाउनहाल में ही शहीद द्वार में कूड़ा पड़ने वाले स्थान को साफ करवाकर वॉल पेंटिंग कराई गई थी। इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल से झूले लगाए गए थे। बैठने के लिए सीटें डाली गई थीं। इस सेल्फी प्वाइंट की भी सूरत पूरी तरह से बदल गई। वॉल पेंटिंग काफी भद्दी हो गई है तो वेस्ट मटेरियल से बनाए गए झूले टूट गए हैं। लोगों के बैठने के लिए डाली गई सीटें भी गायब हो गई हैं। अब यहां पर लोग अपनी कारें खड़ी करके चले जाते हैं।
जेल के पीछे भी मंदिर के पास स्थान का सुंदरीकरण किया गया था। यहां पर लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड सीटें डालने के साथ ही गमलों में पौधे लगाए गए। स्टील की रेलिंग भी लगाई गई थी। अब यहां पर गमलों के पौधे और स्टील की रेलिंग में लगी जंजीर गायब हो चुकी है। सीटों पर कोई बैठने भी नहीं आता। इस स्थान को भी आसपास के लोग अपनी बाइक खड़ी करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कूड़े वाले स्थल को सुंदर स्थान में बदलना था उद्देश्य
- नगर निगम ने कूड़ा पड़ने वाले स्थल को सुंदर स्थान में बदलने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट बनाए थे। इनमें टाउनहाल स्थित शहीद द्वार, खिरनीबाग में मेडिकल स्टोर के सामने नाले के पास से कूड़ा हटवाकर टाइल्स आदि लगवाए गए थे। कुछ स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदान लगवाने के साथ ही टाइल्स और बैठने के लिए सीटे लगवाई गईं। इनमें आवास विकास कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क के गेट के पास, अंजान चौकी के बाहर का स्थान शामिल है। यहां पर नियमित रूप से भूमिगत कूड़ेदान से उठान होने के चलते सफाई होती रहती है।
-
नगर निगम की ओर से करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च कर शहर में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। इनकी देखरेख स्थानीय लोगों के जिम्मे ही है। उनकी बेकदरी नहीं करनी चाहिए जहां पर पौधे सूख गए हैं उनको बदलवाया जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी,
अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर निगम शाहजहांपुर।

टाउनहाल ओवरब्रिज पर बने सेल्फी प्वाइंट में सूख चुके पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें