जैतीपुर। जय कौशल का डीएलसीएल ऑल इंडिया चैंपियंस लीग अंडर-12 में चयन हो गया है। ट्रायल लखनऊ में हुआ था। जय कौशल ने बताया कि वह बचपन से नाना मुन्ना लाल गुप्ता के यहां रहकर हेड कोच अमित शर्मा के निर्देशन में अभ्यास कर रहा था। उसका सपना बेहतर क्रिकेटर बनकर नाम जिले का नाम रोशन करना है। संवाद