फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोलर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड भिड़े, एक ने रायफल के किया फायर

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव भुमौरी स्थित सोलर प्लांट में तैनात सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक गार्ड ने अपने साथी पर रायफल से फायर कर दिया। सूचना पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भुमौरी गांव स्थित सोलर प्लांट पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव परसपुर निवासी अनुराग सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर उनका अपने साथी से विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद बात इतनी बढ़ गई कि अनुराग सिंह पर दूसरे गार्ड ने रायफल से फायर कर दिया, लेकिन वह बच गए। सूचना पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली गई। अनुराग सिंह ने थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


-सोलर प्लांट में विवाद के मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें