फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित हुईं सीटें, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सार

शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है।दूसरी ओर दुर्गा पूजा की भीड़ के लिए 25 सितंबर के बाद मुरादाबाद होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल के लिए 15 ट्रेनें चलाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। इसको ध्यान में रखकर रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है और कुछ का एलान कर दिया है। अधिकांश ट्रेनों में 20 अक्तूबर तक सीटें आरक्षित सीटें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र 25 सितंबर से शुरू हो रहे है। पांच अक्तूबर को दशहरा है। 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी और 30 अक्टूबर को छठ पूजा है। ऐसे में बिहार, कोलकाता, गोरखपुर व लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट ही लेना पड़ेगा। आरक्षण का निर्धारित कोटा पूरा होने से यात्री असमंजस में हैं। जिन ट्रेनों में सीटें फुल हुई हैं उनमें अधिकांश डाउन लाइन में जाने वाली ट्रेनें हैं, अपलाइन की ट्रेनों में अभी टिकट मिल रहे हैं।
ट्रेनों में वेटिंग को ध्यान में रखकर मुरादाबाद रेल मंडल से दर्जन भर से अधिक ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के लिए कोच की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। इसके तहत दुर्गा पूजा के लिए 25 सितंबर के बाद स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें आनंद विहार- मुरादाबाद चंदौसी लखनऊ, दिल्ली-मुरादाबाद- चंदौसी- वाराणसी, चंडीगढ़-मुरादाबाद- बरेली- गोरखपुर, आनंद विहार- मुरादाबाद- चंदौसी-छपरा, आनंद विहार- मुरादाबाद चंदौसी- गोरखपुर, निजामउद्दीन मुरादाबाद-बरेली- लखनऊ, जम्मूतवी-मुरादाबाद-बरेली-बरौनी, आनंद विहार-मुरादाबाद- बरेली-मुजफ्फरपुर, आनंद विहार- मुरादाबाद-बरेली जोगबनी और कटरा-मुरादाबाद- वाराणसी स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने इन ट्रेनों के लिए कोच की व्यवस्था करने का आदेश उत्तर रेलवे मुख्यालय को दिया है। दूसरी ओर दुर्गा पूजा की भीड़ के लिए 25 सितंबर के बाद मुरादाबाद होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल के लिए 15 ट्रेनें चलाया जाना प्रस्तावित है। जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पहले ही टिकट आरक्षित करा लेने से अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। हालांकि रेल मंत्रालय के त्योहारों पर विशेष ट्रेनें चलाए जाने के फैसले से जरूर लोगों को राहत मिलेगी।
त्योहारों को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है। त्योहारों पर आने-जाने के लिए बहुत से लोगों ने पहले से ही आरक्षण करा लिया है। इसके चलते वेटिंग की स्थिति बन गई है। - पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें