फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर की हार्टअटैक से मौत

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सियालदह एक्सप्रेस ले जाने के लिए ड्यूटी पर जाने को तैयार हो ड्राइवर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में दूसरे ड्राइवर को ड्यूटी पर भेजकर एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे के रोजा मुख्यालय पर तैनात आदर्श नगर निवासी 59 वर्षीय मेल ड्राइवर रामकुमार को शनिवार को सियालदह एक्सप्रेस मुरादाबाद ले जाने के लिए बुक किया गया था। उन्हें दोपहर 12 बजे ड्यूटी पर पहुंचना था। घरवालों ने बताया कि जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए करीब 11 बजे तैयार हो रहे थे तभी सीने में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सियालदह एक्सप्रेस के लिए बुक ड्राइवर की की मौत की खबर मिलने के बाद लोको प्रभारी एचके त्रिवेदी ने दूसरे ड्राइवर को ट्रेन पर रवाना किया। रामकुमार जनवरी, 2018 में रिटायर होने वाले थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें