ट्रेन संख्या 03121/ 03122 का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर होगा स्टॉपेज
शाहजहांपुर। ट्रेन संख्या संख्या 03121/ 03122 सियालदह-लालकुआं-सियालदह छठ स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह रेलगाड़ी अलग-अलग दिनों पर चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई। ट्रेन का शाहजहांपुर में भी स्टॉपेज रहेगा।
सीएमआई राजकुमार ने बताया कि यात्रियों के छठ पूजा पर आवागमन के लिए सियालदह से लालकुआं के लिए रेलगाड़ी संख्या 03121 को 16 व 13 नवंबर तथा लालकुआं से सियालदह के लिए रेलगाड़ी संख्या 03122 को आठ व 15 नवंबर को चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 03121 रात 1:45 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी। पांच मिनट रुककर 01:50 बजे लालकुआं के लिए प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 03122 रात 11:30 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। रेलगाड़ियों में 20 कोच रहेंगे। इनमें थर्ड एसी-6, एसएल-12 तथा एसएलआरडी-02 कोच शामिल हैं। उन्होंने सुलभ यात्रा के लिए यात्रियों से इन ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।