फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार्यालय में बैठे एसडीएम... सुनीं जनता की समस्याएं

Sat, 08 Jun 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां तहसील में अपने ऑफिस में समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। लोकसभा चुनाव और मतगणना समाप्त होने के बाद शुक्रवार से अधिकारी कार्यालय में बैठने लगे। तहसील में उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधितों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से तहसील स्थित ऑफिसों में सन्नाटा पसरा था। अधिकारियों के कार्यालय न आने से फरियादियों को दिक्कत हो रही थी। मतगणना पूरी होने के बावजूद छह मई को भी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि कोई भी अधिकारी कार्यालय में नहीं पहुंचे। अमर उजाला ने सात जून के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे एसडीएम संजय पांडेय, नायब तहसीलदार सृजित निगम, सगीर अहमद अपने कार्यालयों में पहुंचे और दोपहर एक बजे तक बैठे।

इस दौरान अधिकारियों के पास फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी और फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए अधीनस्थों को आदेश भी दिए। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह का ऑफिस बंद होने के बारे में जानकारी करने पर पता लगा कि वह सरकारी कार्य से बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन


-



...सिर्फ दो-चार लेखपाल ही पहुंचे

तहसील में दो-चार को छोड़कर तमाम लेखपालों ने तहसील पहुंचने की भी जरूरत नहीं समझी। छोटे-छोटे मामलों में लेखपालों की रिपोर्ट लगवाने के लिए फरियादी लेखपालों को तलाश करते नजर आए।

-

चुनाव में व्यस्तता के कारण ऑफिस में नहीं बैठ सके थे। अब चुनाव खत्म हो गया है। रोजाना ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं जाएंगी और समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


संजय पांडेय एसडीएम पुवायां

पुवायां तहसील में अपने ऑफिस में समस्याएं सुनते एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें