फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ा मैजिक वाहन, बैठीं थीं 25 सवारियां

सार

एसडीएम ने बुधवार को एक मैजिक वाहन पकड़ा जिसमें 25 सवारियां बैठी मिलीं।एसडीएम हिमांशु उपाध्याय पुवायां से खुटार की ओर जा रहे थे।एसडीएम ने वाहन को रुकवाया और सवारियों को उतरवाकर गिनवाया तो 25 सवारियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुवायां। एसडीएम ने बुधवार को एक मैजिक वाहन पकड़ा जिसमें 25 सवारियां बैठी मिलीं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि कहीं भी अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं चलने चाहिए और सवारियां क्षमता के अनुसार बैठनी चाहिए। बावजूद इन पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु उपाध्याय पुवायां से खुटार की ओर जा रहे थे। गांव करनापुर के पास एक मैजिक वाहन उन्हें सवारियां लटकाकर जाता दिखा। एसडीएम ने वाहन को रुकवाया और सवारियों को उतरवाकर गिनवाया तो 25 सवारियां पाई गईं। वाहन चालक एसडीएम से माफी मांगने लगा लेकिन एसडीएम ने पुलिस को बुलाकर वाहन और ड्राइवर को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। बता दें कि नियमानुसार मैजिक वाहन में सात सवारियों को बिठाया जा सकता है, लेकिन सांठगांठ के चलते वाहन चालक 16 सवारियां अंदर बैठा लेते हैं। इसके लिए पीछे की ओर से एक सीट अलग से बनवा दी जाती है। चालक अपने पास चार सवारियां बिठाता है, जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा कई सवारियां लटका ली जाती हैं।
मैजिक वाहन को रोककर चेक किया गया था। उसमें 25 सवारियां थीं। वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने पर वाहन सीज कराए जाएंगे। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें