फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लखनऊ में होने वाली डायमंड जुबली जमुरी के लिए स्काउट-गाइड रवाना

विज्ञापन
शाहजहांपुर में लखनऊ में होने वाले आयोजन के लिए बसों को रवाना करते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जमुरी व 19वीं राष्ट्रीय जमुरी 2025 का आयोजन वृंदावन ग्राउंड, लखनऊ पर होगा। बृहस्पतिवार को माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग की स्काउट-गाइड की टीम को बीएसए दिव्या गुप्ता और डीआईओएस हरिवंश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीआईसी मैदान से डीआईओएस ने तीन बसों को रवाना किया। जिला सचिव डॉ.अमीर सिंह ने बताया कि 29 नवंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्काउट-गाइड शामिल होंगे। शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत 134 प्रतिभागी रवाना किए गए हैं। कोषाध्यक्ष मिहिर फिल्पिस, शाइस्ता नसीम, प्रधानाचार्य अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। खिरनीबाग चौराहे पर बीएसए ने जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के नेतृत्व में स्काउट-गाइड को रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें