फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झुलसा रही गर्म हवा, अभी और बढ़ेगा तापमान

Sat, 04 May 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को दिन में चली गर्म हवा से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें