शाहजहांपुर। गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बावजूद परिषदीय स्कूलों को खोला जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि स्कूल खोलकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया जाएगा। हालांकि, बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। संवाद