फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से खुलेंगे स्कूल, लौटेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश के चलते डेढ माह से बंद थे बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मावकाश समाप्त हो गया है। सोमवार से सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। बीएसए कुमार गौरव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक स्कूलों का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को विद्यालय खुलने से पहले वहां साफ सफाई की गई। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2023 तक का ग्रीष्मावकाश घोषित था, जिसे 26 जून 2023 तक बढ़ाया गया था। फिर छुट्टियों को विस्तारित कर दो जुलाई तक कर दिया गया। डेढ़ माह से अधिक समय तक बच्चों ने घर में रहकर, अपने नाना-नानी के घर जाकर और खेलकूद में छुट्टियां बिताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से स्कूल खुलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी कॉपी, किताबें और यूनिफार्म को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया। उनके साथ ही अध्यापकों द्वारा स्कूलों में साफ-सफाई कराई गई। जिससे तीन जुलाई से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्कूल खुलने पर बच्चों को सुव्यवस्थित कक्षाएं और शैक्षिक माहौल मिल सके।
बीएस कुमार गौरव ने बताया कि स्कूलों में शौचालय की साफ-सफाई, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें