शाहजहांपुर। गर्मी के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आदेशित किया है कि जनपद में संचालित कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय शुक्रवार से सुबह 7:30 से दिन में एक बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह जानकारी बीएसए दिव्या गुप्ता ने दी। संवाद