शाहजहांपुर। सर्दी और शीतलहर को देखते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूलों में शनिवार काे अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि सर्दी को देखते हुए जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व मदरसे के कक्षा एक से आठ तक बच्चों का शनिवार को अवकाश रहेगा। शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र व सहयोगी स्टाफ स्कूल में कार्य करेंगे। संवाद