बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बंद रहेंगे आठवीं तक के विद्यालय
शाहजहांपुर। बाढ़ से प्रभावित बेसिक शिक्षा के अधीन जिले के सभी बोर्डों के कक्षा एक से 8 तक के विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि बाढ़ बहुल क्षेत्रों व विद्यालयों में अत्यधिक जलभराव एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के कारण छात्र हित को ध्यान में रखकर यह निर्णय किया गया है। इसको लेकर डीएम ने निर्देश दिए हैं। बाकी के विद्यालय यथावत संचालित रहेंगे। संवाद