फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदेह के आधार पर 3342 से अधिक विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म रद्द

विज्ञापन
विकासभवन सभागार में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संदेह के आधार पर समाज कल्याण विभाग ने 3342 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के फार्म रद्द कर दिए। इसके विरोध में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विकास भवन स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बेवजह छात्रवृत्ति रोकी जा रही है। अफसरों ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आरएमएल कॉलेज पुवायां, एसएच आईटीआई शाहबाजनगर और जीएफ कॉलेज सहित कई कॉलेजों के छात्र शुक्रवार दोपहर विकास भवन पहुंचे। छात्रों ने बताया कि सामान्य और एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। बीते वर्ष एससी के छात्रों को प्रति छात्र 68000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी गई थी। इस बार भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।

बीए, बीएससी, बीकॉम, बी-फार्मा, डी-फार्मा सहित तमाम कोर्स के विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे थे। उन्हें पता चला कि उनका फॉर्म तकनीकी कारण से रद्द हो गया है। आरोप लगाया कि जिला छात्रवृत्ति कमेटी की ओर से फॉर्म की ठीक से जांच नहीं की गई। छात्रों ने कहा कि ऑनलाइन देखने पर करंट स्टेटस रिजेक्ट दिख रहा है, लेकिन फॉर्म रद्द करने का कोई सही कारण नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


एससी वर्ग में 6703 फार्म स्वीकृत किए गए हैं। जबकि, 1332 फार्म रद्द किए गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग में 7812 फार्म स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 2010 फार्म रद्द किए गए हैं। कुल 3342 फार्म रद्द किए गए हैं। अब विद्यार्थी वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिलकर अपनी बात रखेंगे और छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग करेंगे। इस मौके पर उदयवीर सिंह, मनमोहन सिंह, आशीष कुमार, आकाश कुमार, धीरज, प्रिया, टिंकू सिंह, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
संदिग्ध होने के चलते छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के फार्म रद्द किए गए हैं। कुछ छात्रों ने शिकायत की है, जिसकी जांच कराई जा रही है।



- वंदना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें