कंपोजिट विद्यालय शाहवेगपुर मे सीलिग फेन आदि प्रदान करते एसबीआई के आरएम बीआर श्रीवास्तव व अन्य।
शाहजहांपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की टाउनहाल शाखा की ओर से विकास खंड ददरौल के कंपोजिट विद्यालय शाहवेगपुर में पांच सीलिंग फैन, एक एयर कूलर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस बीच रीजनल मैनेजर बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक की ओर से सीआरएस मद से समाजसेवा के कार्य में खर्च किया जाता है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद नफीस खान व प्रधान अवंति ने इस कार्य को सराहा। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति मिश्रा, नीलिमा शर्मा, प्रीति त्रिवेदी, नीरजा मिश्रा, मोहम्मद असलम, शफिया आमीन, बैंक कर्मचारी आशीष पाठक, विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद