फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पछुआ के असर से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। वायुदाब गिरा होने से रविवार को हल्के बादल रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई। वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर हल्के बादल रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें