शाहजहांपुर। शनिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान चढ़ने से दिन में तेज धूप और लू ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी और वृद्धि होगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार रात का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सीजन में सबसे अधिक है। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 15 से 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा लू के रूप में चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।