फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे गर्म रही शनिवार रात, न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री दर्ज

Mon, 20 May 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती स्कूटी सवार युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शनिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही। न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई, लेकिन लू के थपेड़े झुलसाते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवा चलने या आंधी आने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जिसने 18 मई को गर्मी के पिछले सात वर्ष का रिकार्ड तोड़ा था।
न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में तेज हवा चलने या आंधी आने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

-
वाटर कूलर और प्याऊ लगवाने के निर्देश
एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वाटर कूलर खराब पड़े हैं, उनको ठीक कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में प्याऊ के इंतजाम किए जाएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि वह सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में हीट वेव से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कराएं। ओआरएस के पैकेट पीड़ित लोगों को वितरित किए जाएं। बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पोस्टर लगवाए गए हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि जरूरत पड़ने पर छाता लगाकर या शरीर को ढककर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें