मीरानपुर कटरा में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
मीरानपुर कटरा। शारदा नहर किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर पाइपलाइन डालने के लिए की गई खोदाई के बाद सड़क पर बने दलदल में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। इससे करीब एक घंटे तक एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और मरीजों को सीएचसी तक पहुंचने में परेशानी हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि खोदाई से जर्जर हुए सीएचसी मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। संवाद