फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एडीओ समेत छह कर्मचारियों का रोका वेतन

Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
भावलखेड़ा​ विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय भावलखेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही मिलने पर एडीओ, अवर अभियंता सहित तकनीकी सहायकों व सफाईकर्मी का वेतन रोक दिया। साथ ही उनसे जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता शंकर लाल के पटल पर सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण पुस्तिका का वितरण न कराने और पुस्तिकाओं को उचित स्थान पर व्यवस्थित न रखने पर डीएम ने नाराजगी जताई। जेई फुरकान आरिफ अनुपस्थित मिले। बताया कि वह भ्रमण पर गए हैं, लेकिन भ्रमण पंजिका में विवरण दर्ज न मिलने पर डीएम ने वेतन रोकने के साथ जवाब तलब किया। एडीओ पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियां व्यवस्थित न मिलने और शासन द्वारा भेजी गई प्रचार सामग्री का वितरण न कराए जाने पर एडीओ नारायन सिंह का वेतन रोका। तकनीकी सहायक कक्ष के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। अभिलेखों का रखरखाव भी व्यवस्थित ढंग से नहीं पाया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। तकनीकी सहायक प्रकाश चंद्र व अनिल कुमार कैथवार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर सफाईकर्मी का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें