फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लापरवाही पर नौ बीएलओ का रोका वेतन

Sun, 10 Dec 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने खुटार और बंडा ब्लॉक क्षेत्र के नौ बीएलओ का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि खुटार के बालागंज मुवलिक सराय के बीएलओ कमला देवी, जूनियर हाईस्कूल नवदिया नवाजपुर में तैनात बीएलओ कृष्णा वर्मा, नरौठा हंसराम के प्राथमिक स्कूल में तैनात बीएलओ संदीप कुमार, प्राथमिक स्कूल महुआ पिमई में तैनात बीएलओ द्रोपदी देवी, प्राथमिक स्कूल मोहनपुर में तैनात बीएलओ ममता कुशवाहा और बंडा क्षेत्र के गांव लुहिची के प्राथमिक पाठशाला कक्षा संख्या एक में तैनात बीएलओ मनोज कुमार, प्राथमिक स्कूल रसूलपुर मुवलिक देवकली में तैनात बीएलओ कल्पना देवी, प्राथमिक स्कूल लुहिचा में तैनात बीएलओ नंदरानी देवी, प्राथमिक स्कूल ददिउरी में तैनात बीएलओ उमा देवी की प्रगति रिपोर्ट अत्यंत खराब मिली। तहसील के कंट्रोल रूम से काॅल करने पर संबंधित बीएलओ के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही और शिथिलता के कारण इनका अगले आदेशों तक वेतन रोक दिया गया। बीईओ और खंड विकास अधिकारी को कार्य में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। एसडीएम ने बताया कि आरोप पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें