फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस दिया

Mon, 12 Jun 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवादा इंदेपुर स्थित राजकीय बालगृह (बालक) का दरवाजा तोड़कर सात किशोरों के फरार होने के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने सुरक्षा में तैनात दो कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र भेजा है। सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12.00 बजे बालगृह के सात किशोरों ने पीछे की ओर खुलने वाले दरवाजे के नट-बोल्ट खोलने के साथ ही दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए थे। बाद में चाइल्ड लाइन की टीम ने चार किशोरों को नई दिल्ली व तीन को गाजियाबाद से बरामद कर लिया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने सुरक्षा में लापरवाही करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राममूर्ति और विनय का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सुरेश को नोटिस देने के साथ ही कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को लिखा गया।

आज आ सकते हैं किशोर
बालगृह से भागे किशोरों को सोमवार को गाजियाबाद में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि समिति से आदेश होने के बाद किशोरों को बालगृह लाया जाएगा।
विज्ञापन

-
58 किशोरों को संभालने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं
- बालगृह में वर्तमान में 58 किशोर निरुद्ध हैं, जबकि यहां पर 30 किशोरों को रखने की जगह है। इसके अतिरिक्त स्टाफ की काफी कमी है। बाल गृह में छह कैमरे लगे हैं, लेकिन जिस ओर से किशोर भागे हैं। वहां से कैमरा नहीं लगे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें