फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही करने वाली 15 एएनएम का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में डिप्थीरिया के संभावित तीन बच्चों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को पुराने जिला अस्पताल के सभागार में एमओआईसी की बैठक में टीकाकरण कार्य की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. पीके वर्मा ने टीकाकरण कार्य में लापरवाही करने वाली 15 एएनएम का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीके वर्मा ने बैठक में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि एएनएम के कार्यों की समीक्षा करने में 15 एएनएम का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। लापरवाही करने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश एमओआईसी को दिए हैं।
दोनों बच्चों की हालत में सुधार, एक आज होगा डिस्चार्ज
डिप्थीरिया से संभावित लक्षण वाले तीन बच्चे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए थे। इसमें कलान के वजीदापुर के सुखरीत की मौत हो गई थी। नोडल अधिकारी के मुताबिक, खुटार के तत्सव मिश्रा की हालत में काफी सुधार है। उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं मदनापुर की शिवानी की हालत भी पहले से बेहतर है।
विज्ञापन

रोगी तलाशने में जुटीं टीमें
स्वास्थ्य महकमे की टीमें डिप्थीरिया संभावित बच्चों के गांवों में हर रोज भ्रमण कर रही हैं। बच्चों का टीकाकरण के साथ ही ग्रामीणों का परीक्षण भी किया जा रहा है। सीएमओ ने पांच दिन तक गांवों में हर रोज जाकर बुखार, गले में खराश आदि के रोगी तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें