फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी यात्रा पर बरसे फूल

Sat, 01 Aug 2015 08:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हनुमत धाम स्थित साईं धाम मंदिर से नगर में बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। साईं के भक्तों ने पालकी में कंधा लगाकर स्वयं को धन्य किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर छाया कुआं, चारखंभा, चौक, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, बेरी चौकी होते हुए वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई। पालकी यात्रा को भव्य बनाने के लिए श्री गणेश जी, साईं बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा, श्रीराम दरबार आदि की झांकियां भी शामिल की गईं। महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मस्ती में झूमते और बाबा की जय-जयकार करते चल रहे थे। ढोल बाजे पर सभी ने जमकर नृत्य भी किया। मंदिर पुजारी मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में संजू यादव, नीरज रस्तोगी, जानू गुप्ता, उदित गुप्ता, दिनेश प्रजापति, अमन सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अरविंद गुप्ता, विवेक राठौर, नागेश गुप्ता, शिवांशु सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें