फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भंडारा साथ संपन्न हुआ साईं उत्सव

Wed, 04 Nov 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटिया टोला स्थित मंदिर पर चल रहा श्री साईं उत्सव भंडारा के साथ संपन्न हो गया। सोमवार रात हंसराज हंस ब्रदर्स और शोभित जोगिया की उपस्थिति में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने बाबा का गुणगान सुन आनंद लिया। मंगलवार को दिन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।   भजन संध्या में शोभित जोगिया ने बंदा गरीब है, मेरी बूढ़ी मां, दीवाना तेरा आया है बाबा तेरी शिरडी में आदि भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हंसराज हंस ब्रदर्स द्वारा साईं बाबा के भजन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर, नित खैर मंदा समेत कई भजन सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया। इससे पूर्व शोभायात्रा में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य आयोजक अरुण कुमार उर्फ मुन्ना पांडेय ने आभार व्यक्त किया। भजन संध्या और भंडारा में मनोज गुप्ता, रोहित कौशल, अशोक गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, सर्वेश सक्सेना, शरद राही, जीवन जिंदल, अतुल तिवारी, मनमोहन अरोड़ा, ऊषा सक्सेना, लता तिवारी, संजना तिवारी, भावना मिश्रा, शिप्रा पांडेय, रेखा जिंदल, सरोजनी गुप्ता, रामभरोसे राठौर, दिनेश दीक्षित, नीरू सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें