फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फूफा के जनाजे में शामिल होने आया था साहिल, रात को थी जयपुर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत गई थी। उनकी पहचान मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के समाधाना निवासी साहिल (32) और सिंधौली के शिवनगर निवासी अकील (25) के रूप में हुई। साहिल अपने फूफा बहादुर के इंतकाल के बाद 27 फरवरी को जनाजे में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

साहिल जयपुर में परिवार सहित थे। बृहस्पतिवार की रात को उसे जयपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। सुबह वह अपनी ननिहाल शिवनगर आया था, जहां से ममेरे भाई अकील के साथ तिलहर के कांकड़ मोहल्ले स्थित ससुराल आया था। रात में खाना खाने के बाद दोनों शिवनगर गांव के लिए रवाना हुए थे। यहां बाइक को खड़ी करने के बाद साहिल को ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना होना था।
रात करीब नौ बजे नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर मृतक के परिजन को सूचना दी गई थी। साहिल की मौत से पत्नी फूलजहां व बेटा राहिल व शिफा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अकील अपने पीछे पत्नी रीना व बेटे अहमद व सहमद को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें