फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार के आर्य समाज से दुर्गा होटल तक बनेगी सेफ फूड स्ट्रीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसामान्य को खानपान की वस्तुएं स्वच्छ माहौल में उपलब्ध कराने के लिए शहर के पॉश इलाके में सेफ फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी। आवास विकास, नगर विकास और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग संयुक्त रूप से इस परियोजना पर काम कराएंगे।
विज्ञापन

आधारभूत संरचनाओं का निर्माण नगर विकास विभाग द्वारा होना है। इसलिए कार्य नगर निगम को सौंपा गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में स्मार्ट सिटी चुने गए सभी 18 शहरों में इस तरह के सेफ फूड स्ट्रीट बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी सूची में शाहजहांपुर भी शामिल है। इसलिए यहां भी फूड स्ट्रीट विकसित होनी है। इसके तहत शहर में गर्रा नदी के पुराने पुल पर सब्जियों की बिक्री के लिए विकसित किए गए वेंडिंग जोन की तर्ज पर सदर बाजार में सत्यम होटल से लेकर लाल इमली चौराहा होते हुए दुर्गा होटल तक सड़क के किनारे फुटपाथ पर टीन शेड डाले जाने की योजना है। बाद में वही स्थान क्रमानुसार खानपान विक्रेताओं को अपने ठेले- खोमचे खड़े करने को आवंटित किए जाएंगे।
सेफ फूड स्ट्रीट में जगह का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर उन्हें किया जाएगा, जो चिन्हित क्षेत्र में पहले से अपने खान-पान के ठेले और फास्ट फूड के काउंटर लगा रहे हैं। जगह के आवंटन की प्रमुख शर्त यही होगी कि खान-पान की वस्तुओं के विक्रेताओं को एफएसडीए में पंजीकृत होना चाहिए। इन दुकानदारों को एफएसडीए की ओर से पंजीकृत कर खाद्य वस्तुओं की बिक्री का लाइसेंस देने के साथ हाईजीन (स्वच्छता) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें अपने लाइसेंस का पंजीयन और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अपने काउंटर पर प्रदर्शित करना होगा। यह औपचारिताएं पूरी करने वाले विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) मान्यता देगा।
विज्ञापन

विक्रेताओं को पूरी करनी होंगी निम्न शर्तें
वह अपने काउंटर के पास कूड़ादान अनिवार्य रूप से रखेंगे।
ग्राहकों के लिए बंद कंटेनर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
ठेला का सड़क की ओर सामने वाला हिस्सा शीशे अथवा प्लास्टिक शीट से बंद रहेगा।
हाथों में दस्ताने और सिर पर फुल कैप लगाकर वस्तुएं परोसी जाएंगी।
गंदे नाले पर लगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब का बोर्ड
फुटपाथों पर खड़े होने वाले खानपान ठेलों को साफ-सुथरे स्थान देने को नगर विकास विभाग ने कई माह पहले क्लीन स्ट्रीट फूड हब बनाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने इसका इतनी जल्दबाजी में अनुपालन किया कि टाउनहाल में शहीद उद्यान के सामने वाले नाला की सफाई कराए बगैर वहां क्लीन फूड हब का बोर्ड लगा दिया। अब यह क्षेत्र सेफ फूड स्ट्रीट में शामिल होने जा रहा है। इसलिए एफएसडीए के अधिकारियों ने नगर आयुक्त का इस ओर ध्यानाकर्षण कर चिह्नित क्षेत्र में नालों की सफाई का काम जल्द पूरा कराने का सुझाव दिया है।
शासनादेश के अनुसार सेफ फूड स्ट्रीट जल्द विकसित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंस होनी थी, जो अपरिहार्य कारणों से टल गई। सेफ फूड स्ट्रीट में 50 विक्रेताओं को स्थान सुलभ कराया जाना है, लेकिन अभी 36 विक्रेता चिह्नित हो सके हैं। निर्माण से जुड़े सभी कार्य नगर निगम को आवास विकास से मिलकर कराने हैं। -विजय कुमार वर्मा, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें