शासन ने देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शाहजहांपुर जिले में लंबे समय से नियुक्त एसपी एस. आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर फतेहगढ़ के एसपी अशोक कुमार मीना को तैनाती दी गई है।
5 जून 2020 को एसपी एस.चिनप्पा के तबादले के बाद अपराध मुख्यालय लखनऊ में तैनात रहे एस.आनंद को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। इसके बाद से एस.आनंद ने जिले की पुलिस व्यवस्था में कई नए प्रयोग कर बड़े केसों का खुलासा कर अंजाम तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी और सट्टे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई थी। एसपी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद देर शाम को शासन ने उनका तबादला बलिया पुलिस अधीक्षक के पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर फतेहगढ़ से अशोक कुमार मीना को भेजा गया है।