फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रॉयन इंटरनेशनल टीम ने जीता फुटबॉल का फाइनल मैच

Fri, 25 Oct 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। एनटीआई फिजिकल एकेडमी को 1-0 से पराजित कर रॉयन इंटरनेशनल टीम ने फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला क्वार्टरफाइनल मैच एनटीआई फिजिकल एकेडमी और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच में खेला गया। इसमें एनटीआई की टीम 4-0 से विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच ग्रीन वैली स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, यह मैच ग्रीन वैली स्कूल में 1-0 से जीत लिया। तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और स्टेडियम ए के मध्य खेला गया। इस मैच में ट्राईब्रेकर के माध्यम से रॉयन की टीम 5-4 से विजेता रही।
चौथे क्वार्टरफाइनल मैच स्टेडियम बी बनाम शांति फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसको 2-0 से शांति फुटबाल क्लब ने जीता। इनके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला ग्रीन वैली बनाम एनटीआई फिजिकल एकेडमी के मध्य हुआ। इसमें ट्राईब्रेकर के आधार पर एनटीआई की टीम 8-7 से विजेता रही और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल शांति फुटबाल क्लब व रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। 1-0 से रॉयन इंटरनेशनल विजयी रहा व फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच रॉयन इंटरनेशनल और एनटीआई फिजिकल एकेडमी के बीच खेला गया। 1-0 से रॉयन इंटरनेशनल विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता व सचिव नरेंद्र त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 700 रुपये और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को 600 रुपये पुरस्कार स्वरूप उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रेमजीत सिंह, खुर्शीद आलम, गौरव भारती, विशाल, शुभम कुमार, पंकज कुमार रहे। इस मौके पर मुजाहिद अली, अनिल कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें