फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में खुलेगा आरटीई स्कूल

Sun, 10 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके के लिए तिलहर विधानसभा क्षेत्र में शासन स्तर पर स्कूल खोले जाने की स्वीकृत आ गई है। इसके लिए विधायक के स्तर पर निगोही इलाके में सरकारी भूभाग को चिह्नित कराया गया है। शनिवार को बसपा नेता और तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा इसी मुद्दे पर डीएम विजय किरन आनंद से मिले। डीएम ने व्यापक जनहित वाले इस काम को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने का आश्वासन दिया मीडिया को तिलहर विधायक ने बताया कि इस स्वीकृत आरटीई स्कूल के लिए शाहाजहांपुर - पीलीभीत स्टेट हाईवे पर डालमिया चीनी मिल गिरगिचा के पास निगोही ओर हसौआ तिराहे पर जमीन देखी गई है। वहां करीब चार एकड़ सरकारी भूभाग उपलब्ध है। आरटीई स्कूल के प्रधानाचार्य ने मौका मुआयना भी कर लिया और उस पर रजामंदी भी जाहिर कर दी गई है। उस भूभाग के खसरा खतौनी एवं इंतखाब भी राजस्व विभाग को मुहैया करा दिए गए हैं। डीएम से मुलाकात कर विधायक ने इस चिह्नित भूभाग पर स्वीकृत स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें