फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक घर से 50 रुपये किए जाएं वसूल : डीएम

Fri, 11 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए अप्रैल माह में प्रथम किश्त जारी करने के साथ भारत सरकार की वेबसाइट पर जियो टैग कराए जाने के निर्देश दिए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायतों में निर्मित 760 आरआरसी सेंटर का संचालन कराते हुए प्रत्येक परिवार से 50 रुपये प्रतिमाह प्रति घर से प्राप्त कर रजिस्टर में अंकित करके ओएसआर खाते में जमा कराए जाने के लिए कहा। ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों को समय से खोलने और आने वाले वाले व्यक्तियों का नाम रजिस्टर में लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अधिकारी कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें। समस्त खंड विकास अधिकारी कार्य में सुधार लाएं और गांवों का भ्रमण कर विकास कार्यों का सत्यापन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें