शाहजहांपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह के भाजपा में आने का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में जो योगदान देना चाहता है, उसका स्वागत है। आरपीएन सिंह क्षेत्र में काफी प्रभावशाली हैं। उनके अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा। नुक्ताचीनी करने वाले, बगैर नीति-विचार करने वाले और बाधाएं उत्पन्न करने वाले लोगों से हम प्रेरणा नहीं लेते हैं। हम देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।