रोजगार सेवकों को 19 माह से मानदेय नहीं मिल सका है। इससे रोजगार सेवक बेहद परेशान हैं। होली पर कपड़े आदि की खरीदारी नहीं हो पाने से होली का त्योहार रोजगार सेवकों के लिए फीका रहेगा। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि उन लोगों को 19 माह से मानदेय नही मिला है, जबकि अधिकारी उन लोगों से लगातार काम करा रहे हैं। मानदेय न मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। रोजगार सेवकों ने कहा कि होली से पूर्व उन लोगों को मानदेय दिलाया जाए, जिससे वह लोग होली ठीक से मना सकें। मानदेय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। पत्र पर सतीश वर्मा, सुशील शर्मा, कुलवंत सिंह, प्रदीप मिश्रा, फूलचंद्र, अर्चना देवी, कांति देवी, इंद्रवती, नीतू, नवजोत सिंह, अवनीत वर्मा, सीमा देवी, शाहिद, बागीशचंद्र, मान सिंह आदि रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर हैं।