फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में रॉयल्स ने कैपिटल को हराया

Sun, 18 Feb 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही प्रीमियर लीग-8 में शनिवार को निगोही रॉयल्स और निगोही कैपिटल के बीच मैच खेला गया। रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में निगोही रॉयल्स ने कैपिटल को हराया।
विज्ञापन

कैपिटल के कप्तान अरशद खान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। निगोही रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रॉयल्स के लिए सर्वाधिक रन तौसीफ ने 38, शोएब खान व सर्वेश राठौर ने 29-29 रन बनाए। कैपिटल के सैम और अली वारिस ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में 149 रन का पीछा करने उतरी कैपिटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए। इससे मैच टाई हो गया। कैपिटल की ओर से सर्वाधिक 36 रन अरहम ने बनाए। अजीत ने 32 और नुरुल हुदा ने 26 रनों का योगदान दिया। रॉयल्स की ओर से तौसीफ के खाते में छह विकेट आए। इसके लिए तौसीफ को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच में अंपायरिंग अप्पन सिंह और राहिल अंसारी ने की। कमेंट्री रमीज खां, यूनिस मंसूरी और कामरान अंसारी ने की। स्कोरिंग अजीम और मुन्ना नदीम ने की। मैच में रंजीत सिंह, असद खां, मंगल सिंह, सुधीर सिंह, आकिब खां, डॉ. जैद खान सज्जू, अनवर खां, अजीम खान बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें