फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर रोजा मंडी सचिव का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम ने शनिवार को रोजा मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद में हो रही किसानों की दिक्कतों को देखा। मंडी में तमाम अव्यवस्था देखकर उन्होंने मंडी सचिव प्रवीण अवस्थी का वेतन रोकते हुए जवाबतलब किया है।
विज्ञापन

रोजा मंडी पहुंचे डीएम उमेश प्रताप सिंह से एक किसान ने सरकारी धान क्रय केंद्र तक आने में असुविधा की शिकायत की। डीएम ने सचिव को निर्देशित किया कि मार्गों को खाली रखा जाए और आढ़ती निर्धारित स्थल में ही खरीद करें। उन्होंने किसान की ट्रॉली को क्रय केंद्र तक पहुंचवाकर तौल शुरू कराई। डीएम के संज्ञान में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खरीद का काम प्रभावित होने की बात आई तो उन्होंने नाराजगी जताई। क्रय केंद्र के पास टूटे कूड़ेदान को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही बरतने, मंडी में अव्यवस्थाएं मिलने और विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण खरीद प्रभावित होने पर मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है। मंडी निदेशक को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। मंडी सहायक राजप्रताप सिंह का भी वेतन रोककर जवाब तलब किया।
पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर कम खरीद होने पर नाराजगी जताकर डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों जफरुल हसन और मनोज कुमार से जवाब मांगा। पीसीएफ बरीखास क्रय केंद्र में मजदूर उपलब्ध न होने के कारण तौल प्रभावित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। लापरवाही पर पीसीएफ के जिला समन्वयक का भी जवाब तलब किया। डीएम ने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर निगरानी के लिए लेखपालों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने दिए जांच के निर्देश
निगोही। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने पतराजपुर एवं कबीरपुर झोतूपुर में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पतराजपुर के एफसीआई द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र में पंचायत भवन के प्रवेश पर लगे टायल टूटे मिले। डीएम ने इसकी जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ताविहीन कार्य मिलने पर कार्रवाई होगी। साथ ही रिकवरी भी कराई जाएगी। पीसीयू द्वारा संचालित क्रय केंद्र कबीरपुर झोतूपुर में बेहद कम खरीद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी राहुल गुप्ता को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें