फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीरामजानकी मंदिर से हनुमतधाम तक बनेगा रोप-वे

Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोदीपुर में सिटी पार्क के पीछे स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से हनुमतधाम तक रोप-वे बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। बुधवार को सर्वे करने के लिए टीम पहुंच गई। रोप-वे बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन के क्षेत्र में शाहजहांपुर का नाम आने वाले दिनों में प्रमुख स्थलों के रूप में लिया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयासों से शहर में हनुमतधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। अब हनुमतधाम पर रोप-वे बनाने की योजना है। इससे यहां पर्यटक ट्रांसपोर्ट विकसित होगा। बुधवार को सर्वे टीम ने साइट देखी।
सर्वे टीम में स्पेन की कंपनी के रोप-वे एक्सपर्ट ओवान नवारो और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी के इंजीनियर प्रतीक अग्रवाल शामिल हैं। काम में कोई अड़चन न आए इसे लेकर सर्वे टीम ने नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। प्रोजेक्ट में सबसे अधिक जोर सरकारी जमीन के इस्तेमाल पर रहेगा। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


रामजानकी मंदिर और हनुमतधाम पर बनेगा स्टेशन
श्रीरामजानकी मंदिर और हनुमतधाम पर रोप वे से आने-जाने वालों के लिए स्टेशन तैयार किए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि दोनों ही स्टेशन 2.5 हजार स्क्वायर फिट में बनेंगे। इसके साथ ही रिवर फ्रंट भी विकसित होगा।

सिटी पार्क से रहेगा रास्ता, पार्क और फूड कोर्ट भी बनेगा
श्रीरामजानकी मंदिर के पास बनने वाले रोप-वे स्टेशन पर जाने के लिए सिटी पार्क से ही रास्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही लोदीपुर से भी रास्ता बनेगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए पार्क और फूड कोर्ट भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें