फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरेराह तमंचा दिखाकर फाइनेंस कर्मी से तीन लाख की लूट

Thu, 22 Feb 2024 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के बाद लगी भीड़। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सरौरी गांव के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूट लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

साउथ सिटी कॉलोनी निवासी विशेष तिवारी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार को वह सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बवक्करपुर गांव से किस्त के रुपये लेकर घर लौट रहे थे। गांव से निकलते ही सखी बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशाें ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। रुपयाें से भरा बैग, मोबाइल फोन और लैपटॉप लूटकर चांदापुर की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद विशेष ने शोर मचाया। उन्होंने तीन लाख रुपये बैग में होने की जानकारी दी। सरेराह लूट की घटना से लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी रोहित सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में कांबिंग शुरू की। इस बीच एसपी सिटी संजय कुमार व सीओ सदर अमित चौरसिया भी पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार, बैग में दो लाख रुपये हैं। कुछ दिन पहले ही कनेंग गांव निवासी सुधीर पाल का ई-रिक्शा कुछ लोगों ने लूट लिया था। उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

डायल 112 पर नहीं लगी कॉल
-घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर डायल किया। काफी देर तक नंबर नहीं लगा। इस बीच सेहरामऊ दक्षिणी थाने के प्रभारी के सीयूजी पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई।

पुलिस संदिग्ध मान रही घटना
-लूट की घटना पुलिस को कई बिंदुओं पर संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने दो स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखें हैं। इसके अतिरिक्त विशेष की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फाइनेंस कर्मचारी से पूछताछ की गई है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें