शाहजहांपुर। बदायूं जिले के थाना उझानी के सकरी जंगल निवासी रोडवेज बस के परिचालक मोहम्मद आसिफ के साथ कलान में मारपीट की गई। विवाद के दौरान परिचालक के 35 हजार रुपये गायब हो गए। मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
आसिफ ने बताया कि बुधवार को वह आनंदबिहार, दिल्ली से जरीनपुर बस लेकर आया था। बस में दो यात्री नोयडा के सेक्टर 62 से कलान के लिए सवार हुए थे। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे। उसमें एक युवक परिचालक की सीट पर बैठ गया। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। इसके बाद कलान के भर्रामई पेट्रोल पंप के पास अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट की। विवाद के दौरान उसका बैग छूट गया। उसके रुपये बिखर गए। पुलिस के सामने कैश का मिलान किया तो 35130 रुपये गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद