फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मार्ग परिवर्तन से रोडवेज बसों को मिली छूट

Mon, 29 Jul 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हथौड़ा चौराहा से होकर गोला गोकर्णनाथ को जाता बाइक सवार कांवड़ियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। जलालाबाद में शाहजहांपुर मार्ग पर लागू मार्ग परिवर्तन से रोडवेज बसों को मुक्त रखा गया है। ट्रक समेत अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। उन्हें बरेली मोड़ से वाया कटरा होते हुए जलालाबाद भेजा गया। मार्ग परिवर्तन सोमवार की रात तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को सुबह से ही कांवड़ियाें की टोलियां भजन गाते और भोले भंडारी का जयकारा लगाते हुए निकलने लगीं। गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे जलालाबाद से कोला रोड व फर्रुखाबाद रोड की तरफ से आना शुरू हुए।

दोपहर तक याकूबपुर तिराहे पर मेले जैसा माहौल हो गया। कांवड़ लेकर पैदल चलने वाले भक्तों की तुलना में बाइक व साइकिल सवार कांवड़िया ज्यादा आते-जाते दिखे। फूलों और आम के पत्तों की वंदनवार से बड़ी संख्या में सजी-धजी ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर नाचते-गाते निकले कांवड़ियों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


शाहजहांपुर रोड पर बरेली मोड़ से याकूबपुर तिराहे के बीच मार्ग परिवर्तन रविवार को दूसरे दिन भी लागू रहा। इस मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने के लिए दिन भर पुलिस मुस्तैद रही। इस मार्ग पर केवल सरकारी बसें निकलने की अनुमति दी गई। अन्य सभी भारी वाहनों को यहां से मीरानपुर कटरा और तिलहर होकर शाहजहांपुर और लखनऊ दिशा के लिए भेजा गया।

कोतवाल हरिपाल बालियान ने बताया, मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था सोमवार रात तक लागू रहेगी।



गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए कांवड़िये


शाहजहांपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे शहर के सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा) से होकर रवाना हुए जोकि गोला-गोकर्णनाथ में शिवजी का दर्शन करेंगे। साथ ही कांवड़ में लेकर पहुंचे गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। रविवार को सुभाष चौक से साइकिल सवार कांवड़ियों का एक जत्था फर्रुखाबाद पांचाल घाट से गंगा जल लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए गया। कांवड़ियों ने बताया कि छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद वह पूर्णागिरि जाएंगे, फिर नेपाल में स्थित भोलेनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा संपन्न करेंगे। जत्थे में बृजेश यादव, महेंद्र सिंह, श्याम दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना, प्रमोद सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें