फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को वर्दी न पहनने पर देना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज के ड्राइवरों व कंडक्टरों को वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। अब रोडवेज कर्मचारियों को वर्दी न पहनने पर जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि परिवहर निगम में रोडवेज बस ड्राइवर के लिए खाकी वर्दी व कंडक्टर के लिए ग्रे रंग की वर्दी पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग ने 18 सौ रुपये प्रति कंडक्टर व ड्राइवर के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब ड्यूटी के समय रोडवेज बस चालक व परिचालकों को वर्दी पहनकर ही कार्य क्षेत्र में रहना होगा। चेकिंग के दौरान जो ड्राइवर-कंडक्टर वर्दी में नहीं मिलेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पहली बार बिना वर्दी मिलने पर 50, दूसरी बार सौ व तीसरी बार बिना वर्दी ड्यूटी पर मिलने पर 150 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की रकम को वेतन में से काट लिया जाएगा। शाहजहांपुर डिपो में करीब 187 रोडवेज की बसों का संचालन होता है और चालक-परिचालकों की संख्या करीब 500 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें