Roadways bus, five passengers injured in stand truck
- फोटो : Roadways bus, five passengers injured in stand truck
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात अतिवरा मोड़ के पास रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। इनमें दो सिपाही भी शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उसी बस से भेज दिया। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस रविवार रात यात्रियों को लेकर उन्नाव जा रही थी। डेढ़ बजे के आसपास जब बस जलालाबाद क्षेत्र में पहुंची तो बारिश हो रही थी। वाइपर खराब होने से ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया और बस ट्रक से टकरा गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बरसात की वजह से बस की स्पीड कम थी, इसलिए यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन इस हादसे में दो सिपाहियों सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।