फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: ‘लाट साहब’ के लिए दुरुस्त होंगे रास्ते... सड़कों की खोदाई पर रोक

Tue, 21 Feb 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाले मार्ग की गई खोदाई । संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार होली को देखते हुए सीवर लाइन डालने के लिए नई सड़क पर खोदाई का कार्य फिलहाल रोक दिया गया। पूर्व से चल रहे कार्य को भी 28 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिससे लाट साहब की सवारी निकालने में कोई व्यवधान खड़ा न हो सके।
विज्ञापन

सीवर की खोदाई को लेकर की सड़कों की दुर्दशा कर दी गई है। पूर्व में खोदी गई सड़कों पर मरम्मत का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया, साथ ही नई सड़कों को खोद दिया गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने सोमवार को जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने होली के त्योहार तक नई सड़क पर खोदाई का काम रोकने के निर्देश दिए। कहा कि पूर्व में खोदी गई सड़क पर जल्द कार्य पूर्ण कर लिया जाए, साथ ही 28 फरवरी तक मरम्मत भी करा दें। जिससे लाट साहब की सवारी आसानी से निकाली जा सकें। उन्होंने चेताया कि हर हाल में दिए गए समय में कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाले मार्ग की गई खोदाई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें