फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी की राह में उखड़ी सड़कों का रोड़ा, ठोकरें खा रही जनता

Thu, 27 Apr 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर शहर में सीवर लाइन डालने का काम सड़कों के लिए अभिशाप साबित हुआ है। गड्ढों में तब्दील सड़कें सुरक्षित सफर के लिए खतरा बन गईं हैं। लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। अक्सर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में दो सालों से 377 करोड़ रुपये से सीवर लाइन डालने की परियोजना पर काम चल रहा है। इसके चलते शहर की सभी प्रमुख सड़कों के साथ ही गलियों को भी खोदा गया है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों के गड्ढे भरने की खानापूर्ति कर दी गई है। बारिश होने के बाद सड़कों के गड्ढे और खतरनाक हो गए हैं। राहगीरों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। शहर स्मार्ट सिटी तो नहीं बन पा रहा है लेकिन गड्ढों का शहर बनता जा रहा है।
-
लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाली सड़क उखड़ी
लाल इमली से घंटाघर जाने वाली रोड पर पिछले कई महीनों से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। सीवर लाइन डालने के बाद गड्ढों को भर दिया गया। इसके बाद पत्थर और मिट्टी डाल दी गई। इस सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। एक तो पत्थरों की वजह से राहगीरों को दिक्कत आती है। वहीं दिनभर धूल का गुबार उड़ता है।
विज्ञापन


रोशनगंज में सड़क में घंस गए ट्रक के पहिए
रोशनगंज से केरूगंज जाने वाली रोड पर बुधवार को एक ट्रक के पहिए सड़क में धंस गए। यहां पर सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को कामचलाऊ तरीके से ठीक कर दिया गया। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद नगर निगम की ओर से गड्ढे वाले स्थान के पास निर्माण कार्य होने का बोर्ड लगा दिया गया है। यहां से निकलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।

अंटा चौराहा से केरूगंज जाने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार
अंटा चौराहा से केरूगंज जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर दो पहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो जाते हैं।

प्रमुख चौराहा के पास सड़क पर गड्ढे खिरनीबाग चौराहा शहर का मुख्य चौराहा है। यहां से दिनभर अधिकारी गुजरते है। इसके बाद भी खिरनीबाग से कुछ कदम की दूसरी पर सड़क पर गड्ढा हो गया है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
-
वर्जन-
सीवर लाइन डालने का कार्य होने की वजह से सड़कों की खुदाई हुई थी। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द शहर की सड़कों को ठीक किया जाए। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें